Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 8:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने किया निरीक्षणःनिर्देश

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-23 मई। पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने वार्ड न. 17 के अंतर्गत आने वाले गिजरौली क्षेत्र में पोखर ओवर फ्लो होने के कारण हो रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु चल रहे सीवर लाइन बिछाये जाने के कार्य का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
टेक्नीकल कालेज ग्राउंड तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या चल रही थी तथा गिजरौली में पोखर ओवरफ्लो होने के कारण लोगांे के घरांे तक में पानी भर जाता था।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उक्त समस्या को गभीरता से लेते हुए समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक कार्य योजना तैयार कराकर इस क्षेत्र में पम्पिग स्टेशन बनाये जाने तथा ढाई किलोमीटर लम्बी सीवर लाइन बिछाये जाने का कार्य प्रारंभ कराया। जिसके अन्तर्गत गिजरौली में सीवर लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है।
पालिकाध्यक्ष ने औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति को देखा तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा पालिकाध्यक्ष द्वारा वर्षों से चल रही इस समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद दिया गया तथा अपनी समस्याओं को भी रखा। जिसके निस्तारण हेतु पालिकाध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियांे को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा विष्णु बघेल, शक्ति केंद्र प्रभारी मनीष कुशवाहा, वार्ड के सभासद पति सुनील कुशवाहा, सहायक अभियंता जलकल सोमप्रकाश, अवर अभियंता जलकल हर्षवर्धन, सुरेंद्र, घनश्याम कुशवाहा, रतन दिवाकर, विजय कौशिक, चंद्रपाल दिवाकर, ओमारानी, आशीष बघेल, त्रिलोकी, हरीश दीक्षित गुल्लन आदि लोग उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर