निष्क्रिय एवं संस्था विरोधी कार्य करने वालों पर निगरानी रखने को बनाई कोर कमेटी
हाथरस-12 जून। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान (सामाजिक संस्था) की आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन के वसुंधरा एन्क्लेव मुरसान गेट स्थित आवास पर आहूत की गई जिसमें समर कैम्प की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक मे सभी सदस्यों ने समर कैम्प के आयोजन की काफी प्रशंसा की एवं अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही टीम का विस्तार भी किया गया। जिसमें अनिल अग्रवाल एवं के.के. शर्मा को संरक्षक, महेन्द्र लाम्बा एवं हिमांशु वर्मा को व्यवस्थापक, श्रीमती अनु विमल, श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय, श्रीमती अनुपम शर्मा को मार्गदर्शक, देवेंद्र वाष्र्णेय को जिला प्रभारी, प्रसून कुलश्रेष्ठ को जिला उपाध्यक्ष, जितेन्द्र जैन को जिला मंत्री, श्रीमती रेनू पचैरी सोशल मीडिया प्रभारी, राहुल गर्ग मीडिया प्रभारी, निरंजन वर्मा जल सेवा प्रमुख, नगर टीम मे श्रीमती इंदु सिंघल को अध्यक्ष, श्रीमती नमिता गोयल को उपाध्यक्ष, श्रीमती नंदिनी जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
नेकी की दुकान की कोर कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें जो भी सदस्य संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाते हैं एवं जो सदस्य निष्क्रिय चल रहे हैं उनके बारे मे विचार किया जायेगा।
बैठक में नरेन्द्र शर्मा, अंशुल माहेश्वरी, दीपक शर्मा, महेंद्र लाम्बा, जनप्रिय शर्मा, प्रसून कुलश्रेष्ठ, के.के शर्मा, हिमांशु वर्मा, आदर्श दीक्षित, मनीष चांदगोठिया, निरंजन वर्मा, नन्दिनी जैन, अनीता शर्मा, नमिता गोयल आदि सदस्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मुकेश जैन ने की।