Explore

Search
Close this search box.

Search

September 17, 2024 12:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का त्रिवार्षिक चुनाव 8 व 9 को आगरा में

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-7 सितम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों की सभा जनपद कार्यालय पर आहुत की गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव कल 8 और 9 सितंबर को अग्रसेन भवन आगरा में होने जा रहा है, उस पर चर्चा की गई। जनपद के सभी तहसीलों और कस्बों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व का त्रिवार्षिक चुनाव जिसमें एक अध्यक्ष ,8 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 15 उपाध्यक्ष ,7 संयुक्त महामंत्री ,15 मंत्री, एक प्रचार मंत्री, दो संयुक्त प्रचार मंत्री, 15 संगठन मंत्री , 10 कार्यकारिणी सदस्य एवं एक कोषाध्यक्ष का चयन होगा। सभा मे संगठन के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, जिला मंहामत्री अनिल वार्ष्णेय तेल वाले,नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, नगर कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर मंहामत्री राम अग्रवाल, नगर संयुक्त मंहामत्री लोकेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वाष्र्णेय, युवा नगर अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय आदि व्यापारियों से चुनाव में भाग लेने की अपील की।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर