Explore

Search
Close this search box.

Search

September 17, 2024 12:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

उद्योग व्यापार मंडल का विशाल शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन कल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-7 सितंबर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह कल 8 सितंबर को आयोजित होगा जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल भाग लेंगे। इस मौके पर व्यापारियों का सम्मेलन भी आयोजित होगा तथा व्यापारियों के विशाल शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कल 8 सितंबर को आयोजित हो रहे विशाल शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की आवश्यक बैठक नया मिल में सम्पन्न हुयी। जिसमें कल 8 सितम्बर को होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन एंव शपथ ग्रहण समारोह की रुपरेखा तैयार की गयी। जिसमे प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष उद्योग मंच नन्नूमाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल राया वाले, जिला महामंत्री नितिन वार्ष्णेय बीएमबी, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल बीज वाले, युवा जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता एपेक्स, जिला महामंत्री उद्योग मंच अनूप अग्रवाल, नगर महामंत्री चंद्रप्रकाश अग्रवाल, युवा महामंत्री गौरांग अग्रवाल ने शपथ की तैयारियोें हेतु अपने वृत प्रस्तुत किये।
बैठक में व्यापारी नेताओं द्वारा बताया गया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के कल आगमन को लेकर शहर में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के स्वागत हेतु 15 फ्लेक्स लगाए गए है। सभी जिलों व कस्बांे के व्यापारी भी कल शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम उपरांत पत्रकार वार्ता होंगी। बैठक का सफल संचालन शहर अध्यक्ष सुनील अववाल ने किया। इस अवसर पर अनेक व्यापारी बंधु व प्रांतीय सदस्य उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर