Explore

Search
Close this search box.

Search

September 19, 2024 6:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव में : रघुनाथ व कमलकांत प्रदेश संगठन मंत्रीःविष्णु व निर्देश चुने प्रदेश मंत्रीःस्वागत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रघुनाथ व कमलकांत प्रदेश संगठन मंत्रीःविष्णु व निर्देश चुने प्रदेश मंत्रीःस्वागत

हाथरस-14 सितंबर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का दो दिवसीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव आगरा के वाटर वक्र्स चैराहा स्थित अग्रवन गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का वार्षिक अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक प्रांतीय चुनाव आगरा में आयोजित किया गया और उक्त चुनाव में पूरे प्रदेश के तमाम जिलों के पदाधिकारी व व्यापारी नेताओं ने भाग लिया तथा अधिवेशन में जनपद हाथरस से भी जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों द्वारा सहभागिता की गई। अधिवेशन एवं चुनाव में व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पुनः पं. मुकुंद मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष एवं राजेंद्र प्रसाद बरेली को महामंत्री प्रथम एवं दिलीप सेठ को महामंत्री द्वितीय सर्वसम्मति से घोषित किया गया।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 2000 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने तथा कई वर्तमान सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
उक्त अधिवेशन एवं चुनाव में हाथरस जनपद से 4 व्यापारियों ने नामांकन किया गया। जिसमें रघुनाथ टालीवाल प्रदेश संगठन मंत्री, विष्णु पचैरी प्रदेश मंत्री एवं निर्देशचन्द्र वाष्र्णेय सासनी प्रदेश मंत्री तथा कमलकांत दोबरावाल (बन्टी) को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में घोषित किये गये हैं। सभी व्यापारियों ने उनका फूल माला एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अधिवेशन एवं चुनाव में जनपद से भाग लेने वालों में जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम, जिला महामंत्री अनिल वाष्र्णेय, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, महामंत्री रामकुमार अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, नीलेश वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, कस्बा महौ से भिखारीदास वाष्र्णेय, हरीबाबू, विनोद कुमार आर्य, सादाबाद से दिनेश वाष्र्णेय, हसायन से मनोज गुप्ता आदि तमाम व्यापारी शामिल थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर