Explore

Search
Close this search box.

Search

September 17, 2024 12:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के गांव सैमरा में मातम के बीच किया मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस- 7 सितम्बर। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव मीतई के पास कल शुक्रवार शाम मैक्स पिकअप व रोडवेज की जनरथ बस की हुई टक्कर हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 लोग एक ही परिवार के हैं। 10 घायल हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं। उक्त हादसे के बाद मृतकों के गांव में भारी कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है तथा आज सभी मृतको को भारी गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया है।
थाना चंदपा क्षेत्र में कल शाम घटित हादसे से जहां मृतकों के परिजनों में भारी कोहराम मचा हुआ है और मातम छाया हुआ है। उक्त मैक्स सवार करीब 37 लोग सासनी में चालीसवें में गए थे और कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स से आकर भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्घ्डे में जा गिरी। लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। घायलों ने खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आयीं।मरने वालों में 16 लोग आगरा के सैमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्टमॉर्टम चला। रात 1 बजे एम्बुलेंस से शवों को गांव भिजवाया गया।
उक्त दर्दनाक हादसे में मृत लोगों के लिये आज सुबह 14 कब्रें एक साथ खोदी गईं। शवों के लिए कफन कम पड़ गए तो टेलर को बुलाया गया। दोपहर 12.30 बजे 16 शवों को एक साथ 14 कब्रों में दफनाया गया। इस दौरान गांव में सिर्फ चीख और चीत्कार सुनाई पड़ रही थी। एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई। गांव वालों ने कहा कि 5 भाइयों का परिवार खत्म हो गया।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर