Explore

Search
Close this search box.

Search

September 17, 2024 2:04 am

लेटेस्ट न्यूज़

अखनूर हादसे पर संघ ने जताया शोकःदेंगे हर संभव मदद

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-31 मई। जम्मू के अखनूर में हाथरस के तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटना ग्रस्त होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीँ संघ के स्वयसेवकों द्वारा पीड़ित परिजनों को हर सम्भव मदद भी की जायेगी।
जिला संघचालक डॉ.यू. एस. गौड़ ने कहा है कि जम्मू के अखनूर की घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद बेला में संघ परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दुर्घटना में मृत शरीरों की आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें एवँ सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। शोक संतृप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयं सेवक इस आपत्तिकाल में शोक ग्रस्त परिवारों के साथ खड़े है और हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएंगे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर