हाथरस-16 जुलाई। श्यामकंुज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य न्याय से वंचित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व मूल कर्तव्यों के प्रति सजग करना था।
प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एड. ने अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस का इतिहास बतलाते हुये कहा कि दुनिया के बहुत सारे देशों ने 17 जुलाई, 1988 को एकजुट होकर अन्तर्राष्ट्रीय अपराध मुक्त न्यायालय की व्यवस्था के लिये एक समझौता किया था, जिसे ‘रोम-स्टेटयूट’ के नाम से जाना जाता है। तब ही से इस न्यायालय के 139 राष्ट्र एकजुट होकर पीड़ितों के अधिकारों और हितों का संरक्षण करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा मानवाधिकारों के प्रति गंभीर उल्लंघन के मामलों के आरोपियों पर मुकद्दमा चलाकर न्याय किया जाता है, इसके लिये विभिन्न राष्ट्रों के मनोनीत 15 न्यायधीशों की गठित कमेटी द्वारा पीड़ित एवं वंचित को न्याय प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर ऋतु, अभय, विष्णु, आदित्य, दीपांषी, पूजा, निराली, अतिका, तन्मय आदि द्वारा अन्य उत्कृष्ट जानकारियां प्रदान की गयीं, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के गठन एवं कार्यप्रणाली आदि का उत्कृष्ट वर्णन प्रस्तुत किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के सिद्वान्तों एवं न्याय प्रणाली की मुक्त हृदय से प्रशंसा करते हुये राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डीआरबी के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एमएलडीवी तथा आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बतलाया कि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा प्रदत्त न्याय ने दुनिया में हो रहे नरसंहार एवं मानवता के विरूद्व अपराधों के प्रति सजग रहने एवं पीड़ित को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में न्याय के प्रति अटूट आस्था एवं विश्वास को प्राण-वायु प्राप्त होती है एवं उनका मस्तिष्क अपराधों के विरूद्व क्रियात्मक कार्यों के प्रति अग्रसर होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर रेखा जादौन, उप प्रधानाचार्या साजिया रफीक खान, ललिता पाठक, जीतू अरोरा, कृष्ण कुमार कौशिक, सत्यवती आदि का सहयोग रहा। अन्त में प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
एमएलडीवी कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर संगोश्ठी का आयोजन
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email