Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 4:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जैव विविधता दिवस पर बच्चों ने किया नगर वन का शैक्षिक भ्रमण

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रकृति में बहुत सारे जीव जंतु पाए जाते हैं। लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थवश उनके वास स्थान से छेड़छाड़ कर रहा है। जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। जैव विविधता की जागरूकता के लिए ही प्रतिवर्ष 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
यह बिचार बुधवार को जैव विविधता दिवस पर सासनी विज्ञान क्लब द्वारा बच्चों को नगर वन हाथरस और तीर्थधाम मंगलायतन का शैक्षिक भ्रमण के दौरान समन्वयक डॉ पुष्पेंद्र सिंह प्रकट किए। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन का मनाने का उद्देश्य जैव विविधता के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करना है। वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस की थीम बी पार्ट ऑफ द प्लान रखी गई है। यह थीम जैविक विविधता के संरक्षण में लोगों की हिस्सेदारी और जिम्मेदारी पर फोकस करता है। इस मौके पर बच्चों ने नगर वन हाथरस का भ्रमण किया जहां वन दरोगा अली हसन ने बच्चों को राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण केंद्र के बारे में जानकारी दी। और बताया कि वे प्रजातियां जो पूरी तरह विलुप्त हो चुकी हैं उन्हें विलुप्त श्रेणी में रखा गया है तथा जो प्रजातियां नष्ट होने के कगार पर हैं उन्हें संकटग्रस्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है जैसे शेर, हाथी, मोर। नगर वन भृमण के समय बच्चों ने जंगली जानवरों के मुखौटे पहने तथा उनके वास स्थान एवं जीवन शैली के बारे में जाना। कार्यक्रम में भुवनेश प्रताप सिंह, निशांत, आयुष, सेजल, युवराज, चिंटू, फरीन, नीलम, गोरी, कन्हैया, कुलदीप, श्वेता, काजल, पवित्रा का सराहनीय सहयोग रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर