अपनी धार्मिक यात्राओं के क्रम में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु पूर्वोत्तर राज्यों असम त्रिपुरा एवं मेघालय आदि क्षेत्रों में चल रही सनातन यात्रा के दौरान वैदिक ज्योतिष संस्थान के सदस्यों ने त्रिपुरा स्थित दस महाविद्याओं में एक देवी त्रिपुरसुंदरी के दर्शन किये।वहीं रविवार को अलीगढ से प्रारंभ हुई यात्रा के पहले चरण में सोमवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में संस्थान के सदस्यों ने त्रिपुरा की अधिष्ठात्री देवी माँ त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किये और देवी का सहस्त्र नामों से अर्चन किया।आचार्य गौरव शास्त्री,शिवम शास्त्री ने देवी स्तुति का गान किया वहीं स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने देवी त्रिपुर सुंदरी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यज्ञकुण्ड की अग्नि में देवी सती के कूदने के बाद भगवान शिव के क्रोध को देखते हुए देवी देवताओं ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी तब प्रजा पालक भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से भगवान देवी सती के शव के 51 टुकड़े किए और ऐसे में उनके अंग जहां गिरे उस जगह शक्तिपीठ की स्थापना हुई उनमे से एक स्थान त्रिपुरा राज्य के उदयपुर की पहाड़ी पर स्थित है। मान्यता के अनुसार यहां माता का दायां पैर गिरा था।यहां मां भगवती को त्रिपुर सुंदरी और उनके साथ विराजमान भैरव को त्रिपुरेश के नाम से जाना जाता है।देवी की इस पीठ को कूर्भपीठ भी कहा जाता है।स्वामी जी ने बताया कि भगवती की यह पीठ भी तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है।भगवती त्रिपुर सुन्दरी की साधना से भक्तों को भोग और मोक्ष दोनों सहज उपलब्ध हो जाते हैं,साथ ही धन,ऐश्वर्य,भोग और मोक्ष की अधिष्ठात्री देवी भी माँ त्रिपुरसुंदरी हैं। माँ भगवती के दर्शनों के पश्चात सभी ने त्रिपुरा अगरतला के ऐतहासिक नीर महल, उज्जयन्त महल एवं हिंदुस्तान और बांग्लादेश के बॉर्डर का भी भ्रमण किया। धर्म जाग्रत यात्रा में रजनीश वार्ष्णेय,नेहा गुप्ता,पवन तिवारी,टीना तिवारी,जितेन्द्र गोविल,स्वेता गोविल,डॉ.राकेश सक्सेना, निर्मल सक्सेना और वंशिका गोविल आदि लोगों ने भी दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
धन,ऐश्वर्य,भोग और मोक्ष की अधिष्ठात्री हैं माँ त्रिपुरसुंदरी-स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email