
हाथरस। धनगर समाज हाथरस जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे धनगर समिति द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह धनगर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा ने दीप जलाकर अहिल्या बाई होल्कर की बात कही और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र और अहिल्या प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथिगण मनोज धनगर जिला पंचायत सदस्य, पदम सिंह धनगर, कृष्णा धनगर प्रधान जिलाध्यक्ष धनगर महासभा, देवेंद्र सिंह धनगर दीप इंटर कॉलेज मेंडू , कृष्णा जादूगर,महेंद्र सिंह धनगर वरिष्ठ समाजसेवी, प्रवीण धनगर समाजसेवी सासनी, विष्णु धनगर अध्यक्ष, मोहन धनगर, अवधेश धनगर सिकन्द्राराऊ, प्रेम सिंह धनगर रेलवे हाथरस जंक्शन,विनोद धनगर , जितेंद्र धनगर , महेंद्र सिंह धनगर , मुकेश धनगर,सर्वेंद्र धनगर , लोकेंद्र धनगर, रविन्द्र धनगर, नन्द किशोर धनगर, नरेंद्र धनगर , प्रमोद धनगर समस्त रेलवे टीम उपस्थित थे।












