महिला एवं युवक को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित अगसौली मंदिर पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही एक महिला एवं युवक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । हादसे में दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मृतका महिला के पति ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव शेखगढ़ी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र गंगा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31मई की सुबह 11 बजे करीब उनकी पत्नी गुड्डी देवी अगसौली मंदिर से दवा लेकर अपने घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कंसगंज की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गुड्डी देवी व पास में खड़े इमरान पुत्र अनीस में टक्कर मार दी । हादसे में दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर गुड्डी देवी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक को तलाश करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment