
हाथरस। उद्योग व्यापार विकास मंच के तत्वावधान में उद्योगपति एवं व्यापारियो की अति महत्वपूर्ण बैठक आंधीवाल पैलेस में जनपद के समस्त उद्योग व्यापार मंडल की सामूहिक रूप से आयोजित की गई। प्रस्तावित बैठक के विषय में जीएसटी कार्यालय वाटर वर्क्स में स्थापना हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्रावली उत्तर प्रदेश शासन को ना भेजें जाने एवं हाथरस उद्योग व्यापार विकास मंच द्वारा जन आंदोलन की घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उ.प्र. शासनादेश को पत्रावलियां भेज दी गई, जिसके अंतर्गत उद्योग व्यापार विकास मंच को सामूहिक सफलता मिली है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए जनपद के समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य गण बधाई के पात्र हैं। बैठक में सभी को अवगत कराते हुए हर्ष जताया कि सभी के द्वारा दिए गए योगदान से ही जीएसटी कार्यालय संबंधी प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन द्वारा लखनऊ शासन को भेज दिया गया है। जिस पर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग को अनुमोदन कर भव्य निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। हाथरस उद्योग विकास मंच के अथक प्रयासों से व्यापारियों के हित में संयुक्त रूप से सभी संगठनों ने अपने-अपने कार्यानुसार योगदान दिया, जिसके लिए सभी संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण बधाई के पात्र हैं। स्थानीय प्रशासन को भी धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने व्यापारियों की पीड़ा को समझा और समस्या निराकरण करने का प्रयास में तत्परता से लगे हुए हैं।। बैठक में व्यापारी नेता सत्यप्रकाश शर्मा सर्राफ (रंगीला ), सुरेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल सिटी प्लाजा, देवेंद्र कुमार गोयल रंग वाले, वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार वर्मा कोठीवाल सर्राफ, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, योगेश बंसल (योगी लाला )आढ़ती, ओमप्रकाश वर्मा हैंडीक्राफ्ट, शैलेंद्र शर्मा, बॉबी पंडित फाइनेंसर, अभिषेक शर्मा एड. रंगीला, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, अनिल कुमार वार्ष्णेय सामग्री वाले, सतीश चन्द्र वार्ष्णेय घी वाले, अनिल अग्रवाल, राकेश कुमार, महेंद्र कुमार, सचिन अग्रवाल आदि प्रमुख उद्योग एवं वाणिज्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर, जिन्होंने व्यापारी हित सर्वोपरि प्राथमिकता देते हुए स्पेशल बैठक बुलाकर बोर्ड में जीएसटी कार्यालय वाटर वर्क्स में स्थापित करने को भूमि देने का प्रस्ताव पास किया।इसके लिए वह विशेष सम्मान एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त व्यापारिक संगठनों को धन्यवाद देते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संगठन के महत्व के कारण यह सफलता मिली है , अतः संगठन को मजबूत करने पर सभी ने सहमति प्रदान करते हुए कहा कि हाथरस औद्योगिक विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में व्यापारी बंधुओ का योगदान स्मरणीय रहा है और रहेगा। इस अवसर पर अतुल आंधीवाल एड. ने हाथरस उद्योग व्यापार विकास मंच की प्रशंसा करते हुए सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। बैठक के समापन पर सुरेशचन्द्र अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हम सभी के संघर्ष एवं संकल्प की जीत है व्यापारी और व्यापार के हित में हम हमेशा एक थे, एक है एक रहेंगे।









