दर्जनों झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र:जगह – जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में रविवार को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वी जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।
इस दौरान केंद्रीय वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए । समाज में फैली कुरीतियों का त्याग कर शिक्षित बना चाहिए । हम सभी को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बताए गए मार्गो पर चलना चाहिए ।
शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुदू खां,गौसगंज, दमदमा, नौरंगाबाद, पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार, जी टी रोड आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । शोभायात्रा में आगे आगे मां काली का स्वरूप करतब दिखाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए ।
शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह भी दिखाई दिया । लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया । शोभायात्रा के दौरान समाज के वायो वृद्धो को सम्मानित किया गया।
कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन पंत चौराहे पर पहुंचकर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। शोभायात्रा में डॉ संजय सिंह, हुकुम सिंह बघेल , डॉ अवधेश बघेल , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, बनी सिंह बघेल, पंकज गुप्ता, विकास देवा वार्ष्णेय,मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।












