श्री अग्रवाल सभा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 18 को

हाथरस-15 जनवरी। श्री अग्रवाल सभा के तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर 18 जनवरी को टालीवाल धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा।जिसमें मरीजों को परामर्श एवं परीक्षण किया जाएगा।।
श्री अग्रवाल सभा द्वारा 18 जनवरी रविवार को टालीवाल धर्मशाला चावड गेट चूना वाला डंडा पर सुबह 11 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मैक्स हॉस्पिटल नोएडा की मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा आवश्यकतानुसार ईसीजी व बीएमड़ी आदि जांच नि:शुल्क की जाएगी। रजिस्ट्रेशन उसी दिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक किए जाएंगे।। उक्त जांच शिविर को सफल बनाने के लिए श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल बैंक वाले, महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले तथा समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी व सदस्य मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने में लगे हुए हैं। श्री अग्रवाल सभा द्वारा निशुल्क मेडिकल परामर्श एवं जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment