जनसेवा केन्द्र की दुकान से हजारों की चोरी, अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक जनसेवा केन्द्र की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रूपये का सामान एवं नगदी चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में पुलिस को दी है।
रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में नया नगला निवासी अश्वनी कुमार पुत्र मानिक चंद ने कहा है कि सासनी क्षेत्र में जनसेवा केन्द्र की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात करीब साढे सात बजे वे अपनी दुकान बंद करके एक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। पीडित ने तहरीर में कहा है कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोडकर उसमें प्रवेश कर हजारों रूपये का सामान और नगदी चोरी कर ली। जब उन्होंने शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा उसके पैरोतले जमीन खिसक गई। दुकान में काफी सामान गायब था तथा गल्ले की नगदी भी गायब थी। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में पुलिस को दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी श्रीमती बिपिन चैधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment