ईको कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक ,गंभीर घायल

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल निवासी 27 वर्षीय स्वराज सिंह पुत्र रघुराज सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर गांव नावली लालपुर जा रहा था । जैसे ही बाइक सवार युवक गांव नावली लालपुर के निकट पहुंचा । तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान घटना को अंजाम देकर कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली पहुंचा दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment