


हाथरस। कैमिस्ट व्यापारियों के मुद्दों को लेकर आज कैमिस्ट व्यापारी दो गुटों में नजर आए। जहां एक गुट ने बन्द का समर्थन न करते हुए उनके समर्थक कैमिस्ट व्यापारियों द्वारा जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोपरि बताते हुए अपनी दुकानों को यथावत खोलकर दवाओं की बिक्री की गई।वहीं दूसरे गुट के कैमिस्ट व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री व अन्य मुद्दों को लेकर दुकानें बंद रखी गई। वहीं खुले के समर्थक कैमिस्ट व्यापारियों द्वारा कहां गया के ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध उनका जारी रहेगा।
दवा बाजार खुलने के समर्थक एवं उक्त संबंध में जानकारी देते हुए ओसीडीयूपी के प्रदेश अध्यक्ष व जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पं. दाऊदयाल शर्मा ने आज दवा बाजार के पूर्णतया खुलने को लेकर कहा है कि हमारी संस्था के आवाहन पर जनपद के सभी कैमिस्ट बंधुओ ने बन्द का विरोध करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान समय से खोले गये एवं मरीजों को सुचारू रूप से दवाओं की बिक्री की गई।
इस मौके पर ओसीडीयूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने कहा है कि हम ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध करते हैं। लेकिन कुछ स्वयंभू नेताओं द्वारा अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए दुकानें बंद करवाने का कुत्सित प्रयास किया गया, जिसको जनपद के समस्त कैमिस्टों द्वारा विफल कर दिया गया एवं उन तथाकथित नेताओं को अपने प्रतिष्ठान खोलकर करारा जवाब दिया गया है।


जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने कहा है कि हम पूरे जनपद के किसी भी कैमिस्ट बंधु की किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं और किसी भी कंपनी या प्रशासन द्वारा किसी भी कैमिस्ट बंधु का शोषण ,उत्पीड़न किया गया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उसके लिए किसी भी तरह का आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अन्त में जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा, जिला महामंत्री अमित पाराशर व जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा आज जनपद भर के कैमिस्टों द्वारा दवा बाजार खोलने पर दिए गए सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इसी तरह अपनी एकता आगे भी बनाए रखें। जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने दावा किया है कि आज जनपद भर में कैमिस्ट की लगभग सभी दुकानें खुली रही हैं।









