
हाथरस। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कल 19 से 21 मई तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग में किया जा रहा है। प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में 18 जनपदों के भैया/ बहिन प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख होडिल सिंह , प्रतियोगिता संयोजक गवेंद्र सिंह चौहान (प्रधानाचार्य ),लेबर कॉलोनी विद्या मंदिर के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, अध्यक्ष शरद तिवारी, प्रबंधक अनिल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल राया वाले ,संकुल शारीरिक प्रमुख लोकेंद्र नाथ शर्मा (प्रधानाचार्य), सदस्य रामनारायण वर्मा ,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश समाधिया के कुशल निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 28 निर्णायकों को आमंत्रित किया गया है।












