
हाथरस। शहर के प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज विराजमान गली होली वाली में श्री हरिनाम महासंकीर्तन का महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है।
गत दो दिवस से शहर की होली वाली गली स्थित मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय अखंड श्री हरिनाम महासंकीर्तन का आनंदमय उत्सव चल रहा है। जो कि गत 18 मई से प्रारंभ हुआ है और 25 मई को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के साथ विश्राम लेगा।मंदिर में विराजमान ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के प्रतिदिन साँय के समय भव्य फूल बंगला के दर्शन हो रहे हैं जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
शहर के समस्त धर्मानुरागी एवं भक्तिमति माताओं से अनुरोध किया है कि अधिक मास में श्री हरिनाम संकीर्तन की सरिता में अवगाहन कर अपने जीवन का सर्वविध उत्कर्ष करें।












