
हाथरस- 13 जनवरी। पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने आज रामगोपाल इंडियन गैस सर्विस मेंडू पर उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गये। साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल भी वितरित किए।।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि उज्जवला गैस प्रधानमंत्री उज्जवला योजना भारत सरकार की एक पहल है, जो गरीब परिवारों खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन (एलपीजी) उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, ताकि वे लकड़ी, कोयला जैसे पारंपरिक इंधनों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों और प्रदूषण से बच सकें।इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनैक्शन दिया जाता है, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण होता है और जीवन स्तर सुधरता है।।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने आगे कहा कि 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस योजना की शुरुआत हुई, तब से यह योजना अनवरत चल रही है। यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण भारत में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा के साथ राहुल सारस्वत, उमेश कोठारी, रिंकू कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, रोहित शर्मा, सोनवीर यादव, राहुल कुशवाहा,रामप्रकाश, हरीमोहन, टिमी आदि एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित थे।









