
हाथरस-13 जनवरी।श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा समाजसेवा व जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने के साथ-साथ सनातनी परंपराओं के पर्वों पर भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है और सनातनी पर्वों को धूमधाम व भव्यता से मना कर लोगों को धर्म, त्यौहार ,पर्वों के बारे में जागृत किया जा रहा है।। इसी क्रम में आज मैडू रोड पर सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा खिचड़ी प्रसादी का आयोजन किया गया और आमजनों को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी वितरण में पूर्व चेयरमैन श्रीमती डॉली माहौर,वासुदेव माहौर एडवोकेट, सभासद अशोक गोला, दिलीप अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल,शरद अग्रवाल,अरुण गोयल, अनिकेत अग्रवाल, रोहित माहौर, डा.माधव, प्रशांत आदि उपस्थित थे। अंत में श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।









