बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनेगा धूमधाम से: सादाबाद से जाएंगे 2 हजार कार्यकर्ता

सादाबाद-13 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को अलीगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बसपा संगठन में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए गांव शेरपुर स्थित बसपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अनिल बघेल ने सभी कार्यकताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि अलीगढ़ में होने वाले इस भव्य आयोजन में मंडल स्तर के समस्त कोर्डिनेटर, बसपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से करीब दो हजार कार्यकताओं को वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लेजाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकता और मजबूती का प्रतीक होगा। साथ ही सुश्री मायावती के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प भी इस अवसर पर लिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यकताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने की अपील की गई है।। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, सत्यप्रकाश कर्दम, डॉ. अविन शर्मा, राजबहादुर सिंह, प्रमोद कुमार आजाद, दिनेश भारती, डॉ. महेशचंद्र पिप्पल, बनी सिंह बघेल, पन्नालाल बौद्ध, जलालुद्दीन अब्बासी, मनोहर लाल माहौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment