जायंट्स ग्रुप पहल ने जलवाये अलाव: गर्म वस्त्र वितरित

हाथरस-12 जनवरी।जायंट्स ग्रुप हाथरस पहल के तत्वावधान में प्राचीन भैरों मंदिर के पास अलाव जलवाने का सामाजिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। कड़ाके की सर्दी से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।। ग्रुप सदस्यों सरिता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, श्वेता गोयल, मनीषा अग्रवाल, सुमनलता अग्रवाल, तृप्ता बंसल, स्नेह माहेश्वरी आदि की उपस्थिति में क्षेत्र के बुजुर्गों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं राहगीरों को अलाव के माध्यम से ठंड से राहत प्रदान की गई एवं गर्म कपड़े, रेवड़ी, गुड़, गर्म दूध, मफलर, बिस्किट इत्यादि भी वितरित किए गए।।
संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने बताया कि सर्द मौसम में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना जायंट्स पहल का निरंतर सामाजिक दायित्व है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में ग्रुप निरंतर समाज सेवा के लिये समर्पित है।सचिव ज्योति अग्रवाल ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment