डॉ. अंबेडकर जी के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

हाथरस। कस्बा लाड़पुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें आयोजकों द्वारा उदघाटनकर्ता के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व सदर विधानसभा के प्रत्याशी बृजमोहन राही एडवोकेट बतौर मुख्यातिथि व समाजवादी पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी रहे लल्लन बाबू एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि के रूप में काँग्रेस शहर अध्यक्ष व रायबरेली लोकसभा कोऑर्डिनेटर योगेश कुमार ओके अतिथि के रूप में राकेश चौधरी प्रधान और युवा नेता वीरपाल सिंह को आमंत्रित किया गया।। सर्वप्रथम उदघाटनकर्ता ब्रजमोहन राही और मुख्यातिथि लल्लन बाबू एड़ एवं विशिष्ट अतिथि व अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। तदोपरांत आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत प्रकिया के बाद ही उदघाटनकर्ता सपा नेता ब्रजमोहन राही और मुख्यातिथि लल्लन बाबू ने नीला फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा के दौरान आयोजक/अध्यक्ष विनोद कुमार, ऋषि कुमार, राजेन्द्र सिंह, सुरेश चंद्र पूर्व प्रधान, लालबहादुर, लालाराम भारती, बनवारीलाल, योगेश कुमार, आशीष कुमार, बनी सिंह, विजेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment