
हाथरस। मजदूर दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा मजदूर भाइयों एवं बहनों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें खाद्य सामिग्री और फुटवियर वितरित कर उनके परिश्रम और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।हमारे मजदूर भाई अपनी मेहनत से हमारे जीवन को आसान बनाते हैं।। इस मौके पर अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि घर, सड़क, इमारत या फैक्ट्री कुछ भी हो उनका योगदान अमूल्य है। फिर भी उनकी मेहनत को अक्सर पहचान और सम्मान नहीं मिल पाता,जिनके वह हकदार हैं।गूंज ने इसके माध्यम से उन मजदूर भाइयों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का प्रयास किया।
इस नेक कार्य में सचिव नमिता गोयल, श्रीमती गुंजन दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय, कल्पना गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद थीं।









