बंगाल विजय की मन्नत पूरी होने पर आशीष शर्मा ने कराया भव्य मिष्ठान व झालमुड़ी वितरण

पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा की भक्ति लाई रंग: भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

​हाथरस। पूर्वोत्तर के राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता और वहां शांति व लोक-कल्याण की कामना को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा द्वारा की गई विशेष आध्यात्मिक साधना पूर्ण हुई है। जीत की मन्नत पूरी होने की खुशी में अलीगढ़ रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर भव्य मिष्ठान एवं झालमुड़ी का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विजय सुनिश्चित करने के लिए पं. आशीष शर्मा ने शिव मंदिर में पूरी रात जागकर भगवान आशुतोष की विशेष आराधना की थी। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ महा-रुद्राभिषेक किया और राष्ट्रहित में जीत के लिए महादेव से प्रार्थना की थी। उनकी इस अनन्य भक्ति और संकल्प की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही।
बंगाल के चुनाव परिणाम पक्ष में आने के बाद पं.आशीष शर्मा अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने विजय उत्सव के रूप में भारी मात्रा में मिष्ठान एवं झालमुड़ी का वितरण किया।।
इस अवसर पर पं. आशीष शर्मा ने कहा कि बंगाल की भूमि का भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति में अत्यंत गौरवशाली स्थान रहा है। यह महर्षि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विचारकों और राष्ट्रभक्तों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। बंगाल ने ही भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वतंत्रता संग्राम की लौ जलाई थी। आज उसी बंगाल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा उसे पुनः विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए भाजपा का आना अत्यंत जरूरी था।
​यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और महादेव के आशीर्वाद का प्रतिफल है। हमने पूरी रात अभिषेक कर जो संकल्प लिया था, ईश्वर ने उसे स्वीकार किया। यह मिष्ठान उसी कृतज्ञता का प्रतीक है।।
​इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पालिका के पूर्व अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ-साथ आचार्य सीपूजी महाराज, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, बबीता वर्मा,रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय, मोहित शर्मा, पुनीत शर्मा, संजय सक्सेना, भूरा पहलवान, विमल दीक्षित, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, श्याम मिश्रा, ओमवीर सिंह राणा, मनोज कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment