नहाते समय महिला को बुरी नीयत से दबोचा

सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला को नहाते समय एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सोमवार की शाम 6 बजे अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी। तभी मोहल्ले के ही सुरजीत पुत्र भीकम सिंह बाथरूम का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया और पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया तथा उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment