खेत पर खड़ी बाइक को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव ख़िजरपुर में खेत पर फसल की देखभाल करने गए युवक की बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खिजरपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 अप्रैल की सुबह 8 बजे करीब अपनी पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर खेत पर फसल की देखभाल करने को गया था। इस दौरान मौका पाकर चोर उसकी बाइक को चुराकर ले गए। पीड़ित जब फसल की देखभाल कर लौटा तो उसकी बाइक उस स्थान पर नहीं मिली । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment