हत्यारोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश:आरोपी फरार

सिकन्द्राराऊ- 10 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के चांदनपुरा में रोहतक (हरियाणा) पुलिस ने दबिश दी । जिससे गांव में हड़कंप मच गया। यह कार्यवाही रोहतक में एक ढाबा संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे गांव के ही दो आरोपियों की तलाश में की गई थी।।
रोहतक पुलिस के अनुसार रोहतक में तीन युवकों ने मिलकर एक ढाबा संचालक की हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मालोक उर्फ रॉकी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रॉकी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 आरोपी गांव चांदनपुरा में छिपे हुए हैं। इसी सूचना पर रोहतक पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गांव के कई ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बावजूद दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके और फरार होने में सफल रहे। बाद में टीम वापस लौट गई। हरियाणा पुलिस की दबिश से गांव में खलबली मच गई ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment