
सिकन्द्राराऊ- 10 जनवरी। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को नामजद ने जबरन हाथ पकड़ कर खींच लिया और खेत में ले जाने लगा । पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गत 5 जनवरी की सुबह 11:30 बजे करीब अपने घर से खेत की ओर जा रही थी । तभी रास्ते में गांव का नामजद युवक उसका रास्ता रोक कर खड़ा हो गया । किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे सरसों खेत में खींचने की कोशिश की। किसी तरह वह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली। इस दौरान आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई है ।









