
सादाबाद क्षेत्र के बिसावर स्थित बिसावर शीतगृह पर रविवार को उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 322वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नगला बीरवल अतिया गांव निवासी राहुल चैधरी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेन्द्र चैधरी एवं यथार्थ चैधरी ने राहुल चैधरी को पटका व पगड़ी बांधकर व माल्यार्पण कर तथा चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राहुल चैधरी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं राहुल चैधरी ने जानकारी देते हुए कि बताया यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुओं और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। मैंने हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। मेरा सपना है कि मैं देश की सेवा ईमानदारी और समर्पण के साथ कर सकूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे अपने सपनों पर विश्वास रखें और निरंतर प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।
इस मौके पर क्षेत्र के विधायक प्रदीप चैधरी, रालोद जिलाध्यक्ष चै. श्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चैधरी, रामहरि चाहर, महिपाल सिंह, जगवीर सिंह चैधरी, नरेंद्र चैधरी, सोनवीर सिंह, सचिन पहलवान, लोकेंद्र चैधरी, अजय चैधरी, मनोज पंसारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।









