बेमौसम आंधी, वर्षा और अतिओलावृष्टि के कारण रबी की फसल को हुए भारी नुकसान से परेशान किसानों की आवाज बुलंद करते हुए सोमवार को भारतीय किसान संघ जिला हाथरस हरपालगुट ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीदार डौली यादव को सौंपा। संगठन ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों का तुरंत सर्वे कराकर उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे भारी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसीलद पहुंचे। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में तैयार खड़ी रबी की फसल गेहूं, सरसों आदि आंधी और ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे अन्नदाता के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार कौशिक तथा उमाशंकर बांगर ने कहा कि किसान पहले ही लागत बढ़ने से परेशान है, ऊपर से प्रकृति की मार ने उसे दाने-दाने को मोहताज कर दिया है। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैधरी ने प्रशासन से आग्रह किया कि बिना किसी देरी के लेखपालों के माध्यम से नुकसान का सही आकलन कराया जाए ताकि वास्तविक पीड़ितों को मदद मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी हरपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, नेपाली सिंह, योगेश कुमार, बंटी ंिसह, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलम आदि मौजूद थे।












