संकट मोचन भक्तों की विपदाओं को कर देते हैं दूर-डा. अविन शर्मा

सादाबाद। संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव को उपलक्ष में कस्बा में श्री सर्वसमाज कल्याण समिति के बैनरतले कस्बा में हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित विशाल व भव्य श्री हनुमान जी जन्मोत्सव शोभायात्रा भारी धूमधाम से निकाली गई और शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल थी और कई झांकियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कस्बा में श्री सर्वसमाज कल्याण समिति के बैनरतले श्री हनुमान जन्मोत्सव को उपलक्ष्य में आयोजित विशाल हनुमान जी शोभायात्रा जहां भारी धूमधाम से निकाली गई। वहीं हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा में नगर की जनता द्वारा वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, रमनरेती से आये हुए सन्त गोविंदा नन्द जी महाराज व शोभायात्रा के अध्यक्ष कमल रावत, राहुल शर्मा, विनीत गौतम, अनुज शर्मा, मनोज गौतम, अनुभव लवांनिया सहित सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
विशाल शोभायात्रा में वरिष्ठ बसपा नेता डॉ.अविन शर्मा का आयोजकों द्वारा विशाल फूलों के हार से जहां स्वागत किया। वहीं उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज अजर अमर हैं और हनुमान जी के सेवकों, भक्तों पर कभी किसी प्रकार का संकट नहीं आता है और अगर कोई विपदा आती है तो हनुमान जी उसकी विपदा को हर लेते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से हनुमान जी महाराज की सेवा करने से विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है।
शोभायात्रा में डॉ. यतेंद्र शर्मा, निर्मल गौतम, विश्वबंधु पाराशर, हीरालाल जायसवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, शिशुपाल गौतम, नीतू सिसोदिया, डा.योगेश शर्मा पत्रकार, गुड्डू प्रधान, अजित चैधरी, अशोक शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, उमेश शर्मा सभासद, रिंकू बाबा, मौसम शर्मा, निखिल पचैरी, सौरव शर्मा, शुभम बेदाई, राज गौतम, लखन वर्मा, अनुज गौतम, अंशु ठाकुर, अंकित महाकाल, अजूरुद्दीन, देश दीपक रावत आदि तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।









