एलपीजी गैस के व्यावसायिक प्रयोग और कालाबाजारी की तो होगी एस्मा की कार्रवाई

सिकन्दराराऊ । घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक प्रयोग और उसकी कालाबाजारी पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए शीघ्र अभियान भी चलाया जाएगा। एसडीएम संजय कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया तो एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और बाजार में कचौड़ी, समोसा और नाश्ता आदि बेचने वाले केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का प्रयोग करें। अगर वह घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करते हुए पाए गए और गैस की कालाबाजारी का मामला संज्ञान में आया तो एस्मा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नही हैं। उपभोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार गैस उपलब्ध कराने के व्यापक प्रबंध किए गए है। इसी प्रकार डीजल और पेट्रोल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है । अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। एलपीजी गैस एवं डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment