परसारा में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष, संयोजक व टीम का भव्य स्वागत

महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा हमें प्रेरित करती है- अध्यक्ष अनिल सिसौदिया

हाथरस शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा के लिए क्षत्रिय समाज द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए शोभायात्रा अध्यक्ष एवं संयोजक व सहसंयोजकों का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. मनोज सिसौदिया एडवोकेट के नेतृत्व में गांव परसारा में जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।
शूरवीर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आगामी 9 मई को शहर में आयोजित होने वाली विशाल एवं भव्य क्षत्रिय शोभायात्रा को निकाले जाने हेतु सर्वसम्मति से चुने गए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संयोजक संदीप सिसौदिया, सह संयोजक जोगेंद्र सिंह, नरेश प्रधान, छोटू राणा का ग्राम पंचायत परसारा के सचिवालय में ग्राम प्रधान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री मनोज सिसौदिया एड़. द्वारा जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर व महाराणा प्रताप के चित्र को भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर शोभायात्रा संयोजक संदीप सिसौदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर यह शोभायात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का सामना किया और अपनी वीरता का परिचय दिया। उनकी वीरता और संघर्ष को याद करते हुए हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा हमें प्रेरित करती है और हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा आगामी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होगी और दाऊजी महाराज मंदिर पर समापन होगा।
स्वागत समारोह में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, मनोज सिसोदिया एडवोकेट, ओमप्रकाश उर्फ ओमी पहलवान, वीर सिंह राणा, कालीचरण, देवेंद्र सिसोदिया, रंजीत ठाकुर, अशोक कुमार, धीरेन्द्र सिसोदिया, आई.के राणा, वीरेंद्र सिंह, उदय राणा, भोला ठाकुर, केके रावत, रोहित, भोनी पहलवान, सूर्य चैधरी, मोना ठाकुर, आशीष जादौन आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment