
हाथरस मां भगवती के पवित्र चैत्र नवरात्रों का पर्व चल रहा है और आज मॉ कालरात्रि की आराधना की जा रही है। वहीं नवरात्रि पर्व के सप्तमी पर शहर के कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित मां बाराही देवी मंदिर पर विशाल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान माताओं द्वारा अपने बच्चों की सलामती को लेकर मां बाराही देवी के दर्शन किए और माता रानी की आराधना की गई।
शहर के कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित मां बाराही देवी मंदिर पर मां बाराही देवी के आयोजित मेला में मातायें अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंची और उन्होंने बच्चों पर से उनकी नजर उतारते हुए सलामती हेतु छह कौड़ी का छक्का उतारकर मां को अर्पित किया गया। वही माताओं द्वारा मुषक से जल भी छुड़वाया गया।मां बाराही देवी मंदिर पर मंदिर के महंत पं. गिरिराज किशोर शर्मा द्वारा भक्तों को झाड़ा लगाकर भभूत लगाई गई।
मां बाराही देवी मंदिर प्रांगण में स्थित मां कालिका के मंदिर पर अलौकिक 56 भोग मां काली को लगाए गए और छप्पन भोग दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा भक्तों को 56 भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया। नवरात्रि पर्व के मौके पर मां बौहरे वाली देवी, मां चामुंडा रमनपुर, मां चामुंडा चावड़ गेट व अन्य देवी मंदिरों पर जहां भक्तों द्वारा जलाभिषेक कर मां की आराधना की जा रही है।वही शाम को मंदिरों को भव्य सजाया गया है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।









