सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज में हुई नीट व जेईई (मेन्स) तैयारी की प्रवेश परीक्षा

\नीट व जेईई मेन्स की तैयारी के लिये बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा अब बाहर

हाथरस सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलौनी में नीट एवं जेईई (मेन्स) की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य लोकेंद्र शर्मा के संरक्षण में संपन्न हुई।
उक्त परीक्षा में कुल 152 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों को निशुल्क कक्षाओं की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर अपने उज्जवल भविष्य का यहीं से निर्माण कर सकेंगे। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा योग्यतम शिक्षकों का चयन किया गया है, जो आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की एवं आईआईटी गुवाहाटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब हाथरस में प्रतिभाओं को निखारेंगे, ऐसी व्यवस्था अन्य किसी शिक्षण संस्थान में नहीं है।
शिक्षकों के क्रम में राम भारद्वाज भौतिक विज्ञान, डॉ. निश्चल भारद्वाज पीएचडी रसायन शास्त्र आईआईटी इंदौर, डॉ. मोहन तिवारी पीएचडी रसायन शास्त्र आईआईटी रुड़की, डॉ. सुष्मिता दास एम.टेक. आईआईटी खड़गपुर पीएचडी डीआरएल, चंद्रशेखर शर्मा आईआईटी गुवाहाटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके साथ ही नवीन सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में 256 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो विद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
परीक्षा के दौरान माइक से सूचना प्रसारण का कार्य रोहित शर्मा द्वारा किया गया, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही।विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर समस्त आचार्यगण एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment