कोल्डड्रिंक पीने गए युवक को लगी गोली, उपचार के दौरान आगरा में मौत

गांव बरसै में दो दिन पहले युवक को गोली लगने की घटना में बाद घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड दिया। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
फ्लैश बैक
बता दें कि दिनांक तेईस मार्च दिन सोमवार को हुई घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव बरसै निवासी रामवीर सिंह का पुत्र रंजीत उम्र करीब छब्बीस वर्ष 26 वर्ष अपने घर से गांव के बाहर स्थित एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने के लिए आया था। जहां पहले से दो युवक बैठे थे जिनमें से एक के पास पिस्टल थी जब एक युवक पिस्टल की मैगजीन निकालने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई। गोली सीधे रंजीत के पेट मे जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को आनन-फानन में रंजीत को जिला अस्पताल ले गये, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया था। बुधवार को आगरा में उपचार के दौरान रंजीत ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रंजीत की मौत के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक के शव का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। घायल अवस्था में रंजीत ने पुलिस को दिए बयान में पिस्टल से गोली मारे जाने की बात कही थी। हालांकि परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश या दुश्मनी से इंकार किया था। उधर घटनाके दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। वहीं प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, तथा हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment