क्षत्रिय वीर शिरोमणि महापुरुष शोभायात्रा को बैठक 22 को

हाथरस क्षत्रिय वीर शिरोमणि महापुरुष शोभायात्रा आगामी 9 मई को निकालने के लिये क्षत्रिय बंधुओं के साथ क्षत्रिय धर्मशाला मेंडू रोड पर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरेंद्र सिंह सिसोदिया जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया द्वारा करते हुए बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक में मतेंद्र सिंह गहलौत एड. व योगेंद्र सिंह गहलौत, जोगेंद्र सिंह सिकरवार, भीकम सिंह चैहान,नवीन प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, नितिन शेखावत, हरीश सेंगर, बिरजो पहलवान,देवेश सिसोदिया, प्रदीप सेंगर, विशाल पौरुष, अमित पौरुष, अशोक बाबू, सुरेंद्र ठाकुर, पवन कुमार गहलोत, विवेक पौरुष, रौनक पौरुष, अखिल कुमार, मोहित पौरुष, अक्षय पौरुष, नागेंद्र कुमार आदि सभी क्षत्रिय बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और 9 मई में आयोजित होने वाली शोभायात्रा के अध्यक्ष व संयोजक के लिए आगामी बैठक क्षत्रिय धर्मशाला मेंडू रोड पर 22 मार्च को होगी। जिसमें सभी क्षत्रिय बंधुओं ने सहमति दी। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रहलाद सिंह सिसोदिया व हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी क्षत्रिय बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन मनोज सिसोदिया एड. प्रधान परसारा द्वारा किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment