
हाथरस राष्ट्रीय बहुजन संघ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क ओढ़पुरा पर आयोजित कांशीराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भैया ने कहा कि बाबा साहब के बाद दूसरे ऐसे मसीहा हैं, मान्यवर काशीराम जिनको आज पूरा देश नमन करने पर मजबूर हुआ है।
उन्होंने कहा कि उनके पीछे बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं। अंबेडकरवादी व्यवस्था के लोगों ने तमाम पार्टियों के लोगों को नमन करने के लिए मजबूर कर दिया है। उसकी वजह से ही हम राजनीति में है और मा.काशीराम ने पूरे देश के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों को राजनीतिक हिस्सेदारी व भागीदारी दी थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, रामनिवास कांटे वाले, काले भैया कांटे वाले, उदय सिंह प्रधान, मनीष कुमार, डालचंद लेखपाल, गिर्राज सिंह फौजी, भगवान सिंह भारती, विजेंद्र सिंह, कमल, राजकुमार गौतम, सरदार सिंह एड, राजकपूर राजू, प्रबल आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
वहीं राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भैया द्वारा अपने आवास पर मा.काशीराम को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया तथा उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।









