दहेज के लिए प्रताडित करने का ससुरालियों पर लगाया अरोप

क्षेत्र में एक विवाहिता ने 15 मार्च रविवार देर रात अपने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में तहरीर देते हुए पीड़िता भूमिका दीक्षित ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी 2021 को दिल्ली निवासी अक्षय भारद्वाज के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के परिवार ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार नकदी और सोने के आभूषण तथा अन्य सामान दिया था। लेकिन दहेज लालची ससुराल वालों की भूख इससे भी शांत नहीं हुई। आरोप है कि शादी के महज एक सप्ताह बाद ही उसे यह कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा कि शादी में कार नहीं दी गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अक्षय अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। ससुर द्वारा भी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और बढ़ गया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने उसे डरा-धमक कर एक खाली कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए थे। अपनी जान को खतरे में देख, पीड़िता 22 फरवरी को किसी तरह घर से भागकर अपनी मौसी के यहां सासनी पहुंची और आपबीती सुनाई। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अक्षय भारद्वाज, ससुर उपेन्द्र भारद्वाज और सास मिथिलेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment