सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत श्आयरन सुक्रोज सप्ताहश् का भव्य शुभारंभ किया गया। ु सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंची 10 गर्भवती महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से पोषण किट भेंट की।
इस किट में ताजे फलों की टोकरी और लोहे की कड़ाई शामिल थी। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है। लोहे की कड़ाई में भोजन बनाने से प्राकृतिक रूप से आयरन की कमी दूर होती है, जो जच्चा-बच्चा दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना प्राथमिकता है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के अंतर्गत चिह्नित महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन और आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. राजीव गुप्ता,डॉ. पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चतुर सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के अंत में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य केंद्र पर आकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।









