कासगंज में दिया खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण

कासगंज में विकास खण्ड जखेरा न्यायपंचायत सतपुरा माफी मंे दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित कार्रक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मान पाल एवं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण सेवानिवृत पूर्व प्रभारी वीके शर्मा तथा जेसी शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण की संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मौसमी फल एवं सब्जी द्वारा बनाए गए खाद्य पदार्थ जैसे अचार, जेम, शरबत, कैचप, पापड़ बड़ी आदि के बनाने के प्रक्रिया को विधिवत समझाया। उन्होंने विभाग द्वारा चल रही योजनाओं से लाभ लेकर उद्योग स्थापित करने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा पूर्व प्रभारी जे. सी.शर्मा ने इकाई में ध्यान रखे जाने वाली बारीक साफ सफाई की जानकारी दी। उन्होंने इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया और ग्राम स्तर पर चल रही मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग योजना को बताया जिसमें पचास प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे उपस्थिति डीआरपी चेतन कुमार ने विभाग मे चल रहीं योजना पीएमएफएमई की विस्तृत जानकारी देते हुए मिलने वाले पैंतीस प्रतिशत अनुदान के बारे में जानकारी दी। समझाया जिसकी अधिकतम धनराशि दस लाख तक है। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी ने किया, कार्रक्रम में पूर्ण योगदान संजय चैधरी का रहा।

 

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment