जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती के आदेशानुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके चलते उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में स्काउट गाइड का प्रवेश सोपान आयोजित किया गया। जिसमें 65 विद्यार्थियों को स्काउट गाइड की जानकारी दी गई।
शनिवार को शिविर की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की एवं प्रशिक्षण जिला स्काउट मास्टर डॉ.पुष्पेंद्र सिंह द्वारा दिया गया। प्रथम दिवस बच्चों ने स्काउट गाइड के इतिहास की जानकारी प्राप्त की और स्काउटिंग के सिद्धांत, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत को सीखा दूसरे दिन बच्चों ने प्राथमिक चिकित्सा एवं पायनियरिंग के अंतर्गत रस्सी की गांठ लगाना सीखा। अंतिम दिन टोली नायक मोहित, चंद्रशेखर आजाद टोली, टोली नायक आशिफ भगत सिंह टोली, टोली नायक योग्यता, रानी लक्ष्मीबाई टोली, टोली नायक ज्योति, कल्पना चावला टोली की मार्गदर्शन में स्काउट गाइड ने तंबू निर्माण किया एवं विभिन्न कैंप गैजेट्स जैसे जूता स्टैंड, पानी का स्टैंड, बर्तन रखने का स्टैंड, कूड़ेदान स्टैंड, औजार स्टैंड, जंगल अलमारी का निर्माण किया। सभी स्काउट गाइड ने जंगल भोज का निर्माण किया जिसमें बिना बर्तनों के चोखा बाटी एवं भेलपुरी बनाई। अंत में कैंप फायर आयोजित किया गया जिसमें चार दिशाओं के दूत श्वेता, रिजवाना, कोमल, संजना ने शांति, ज्ञान, हरियाली एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रत्येक टोली द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कैंप में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छौंक सुभाष चंद्र, सविता, प्रीति एवं राजकुमार का सराहनीय सहयोग रहा।









