
हाथरस समाजसेवी संस्था द्रसनाक काउन्सिल की बैठक में समाज की महत्वपूर्ण जरुरतों को पूरा करने के लिए हम क्या कार्य कर सकते हैं, को लेकर गहन चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि गरीब व पिछड़े समाज के लोगों को उनकी जरुरतों व सरकार से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए बेसिक जरुरतों को पूरा किया जाये।
सामाजिक संस्था द्रसनाक काउन्सिल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी दस्तावेजों हेतु संस्था द्वारा 15 मार्च से जागरुकता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। संस्था के संस्थापक हबीब मलिक ने बताया कि सरकारी योजनाओं से सम्बंधित दस्तावेज आधार कार्ड, पैनकार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि दस्तावेजों की संपूर्ण जानकारी जनपद में जगह-जगह सेमिनारों का आयोजन कर लोगों दी जाएगी।सभी जनपद वासियों से भी अपील की जाती है कि जो भी व्यक्ति संस्था के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना चाहतें है, वह भी संस्था के साथ जुड़कर लोगों को लाभान्वित कराकर मदद कर सकते हैं।









