
हाथरस असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में डाली गई है।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में इसका सजीव प्रसारण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, उप कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी एवं जनपद के करीब 120 कृषक उपस्थित थे। जनपद के करीब 15 पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में करीब 1,56000 किसानों को 22 वीं किश्त का लाभ प्राप्त हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कृषक प्रतिवर्ष 3 किश्तों में (रबी, खरीफ, जायद) 2000 रुपए प्रति किश्त यानी कुल 6000 रुपए प्रतिवर्ष खाद, रसायन एवं उन्नतशील बीज के लिए उपयोग कर सकता है।









