जनपद न्यायालय में लघु आपराधिक वादों की विशेष लोक अदालत में 27 वादों का निस्तारण

हाथरस उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जा रहा है। द्वितीय दिवस की विशेष लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत महेन्द्र श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चैधरी व समस्त न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण, वादकारीगण उपस्थित थे। इस विशेष लोक अदालत में कुल 27 वादों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयहिन्द कुमार सिंह के न्यायालय से 21 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 1 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आशीष थिरानियॉ के न्यायालय से 1 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकन्द्राराऊ दीपा सैनी के न्यायालय से 2 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आंचल चन्देल के न्यायालय से 2 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment