
हाथरस होली पर्व के बाद देहात क्षेत्र में अलग-अलग गांव में फूलडोल मेलों का आयोजन शुरू हो जाता है और फूलडोल मेलाओं के तहत कहीं पर दंगल तो कहीं पर मेला और कहीं पर रसिया, स्वांग व नौटंकी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में जलेसर रोड स्थित गांव परसारा में भी आयोजित फूलडोल मेला में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में 454 वां शूरवीर महाराणा प्रताप फूलडोल मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने फीता काटकर किया। गांव में ग्रामीणों की कमेटी बनी उसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के बाहर से आए हुए पहलवानों ने भाग लिया। मेला परिसर में सैकड़ो लोगों ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया तथा पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में दर्जन भर गांव से आए हुए लोगों ने भी मेला देखा।
मेला के अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट, डॉ. चमन खां,डॉ. सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह, डॉ. विजेंद्र गोस्वामी, डॉ. राजेश गोस्वामी, जितेंद्र प्रधान चुरसेन आदि तमाम ग्रामीण मौजूद थे।









