
सिकंद्राराऊ। बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज विधानसभा सिकंद्राराऊ में बैठक आयोजित की गई। साथ ही नोएडा चलो का आहावान किया गया।।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी उस हर व्यक्ति की आवाज़ है, जिसे वर्षों तक उसका हक और अधिकार नहीं दिया गया।बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य है कि किसानों को पूरा सम्मान मिले, मजदूरों को उनका पूरा अधिकार मिले और बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी मिले।इसी महान उद्देश्य के साथ मा.कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की और बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक शक्ति बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। 15 मार्च को 8 बजे बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक श्री कांशीराम की 92 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल यूपी – दिल्ली सीमा पर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में मनाई जाएगी।









